rohit_420

My Real Life
2022-11-17 08:23:12 (UTC)

कहानी संघर्ष की

कहानी है एक संघर्ष की,
है ये कहानी विषाद की,
है ये कहानी हर्ष की,
कहानी है एक संघर्ष की.....!

लड़ता है एक नन्हा सा दीपक,
उस घनघोर अंधेरे से,
जो फैला रहता है,
सारे जहां में किसी श्यामल चादर की तरह,
पर एक लौ उस नन्हे से दीपक की,
मिटा देती है अंधकार को,
फैला देती है प्रकाश को,
है ये कहानी एक उत्सव की,
कहानी है एक संघर्ष की.....!

चलती है चींटी, मीलों तक,
खोजती है एक एक दाना,
उठाती है भर खुद पर,
अपने से 10 गुना ज्यादा,
मिलता है परिणाम उसे मेहनत का,
भर देती है उदर अपने उस दाने से,
गिरा देती है चित्त एक हाथी को,
है ये कहानी एक अस्तित्व की,
कहानी है एक संघर्ष की.....!




Ad: